10 माह शादी को हुए मगर एक बार भी रूम मे नहीं आया पतिदेव…
यूपी के आगरा मे दर्ज हुई FIR मे लड़की ने कहा “शादी के बाद एक बार भी मेरे पति ने मुझसे सेक्स नहीं किया। एक दिन भी उसके कमरे मे नहीं सोया.. वह मेरे साथ नहीं अपनी मां के कमरे में सोता है”। जब मैंने इसकी शिकायत सास से की तो उसने भी मेरी बात नहीं सुनी। ससुराल वालों ने अपने बेटे की बात छिपाकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है। एमबीए पास युवती ने इस जुर्म मे पति सहित 5 के खिलाफ थाना छत्ता में केस दर्ज कराया है।
आगरा की रहने वाली एक युवती प्रिया (बदला नाम ) की शादी दिल्ली में हरीश के साथ 14 दिसंबर 2022 में हुई थी। हरीश अपने माता-पिता के साथ जीटीवी एन्क्लेव दिलशाद गार्डन सीमापुरी में रहता है। युवती ने बताया कि उसका पति पैथोलॉजी लैब चलाता है और ससुर एग्ग्रीकल्चर मंत्रालय में निदेशक रहे हैं।
उनके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद जब उसे पता चला कि उसका पति सेक्स नहीं कर सकता है तो उसके सारे अरमान हवा हो गए। उसने अपने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उल्टा उसे ही ताने मिलने शुरू हो गए। पिछले पांच महीने से युवती अपने मायके में रह रही है।
पति समेत 5 पर दर्ज कराया केस…
पीड़िता ने बताया कि पति की नपुंसकता की जानकारी उसे हुई तो वह अपने घर लौट आई। इसके बाद घरवालों ने उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया। ससुराल में उसका पति उसके साथ कमरे में नहीं आता था। उससे बात भी नहीं करता था। उसको कमरे का वॉशरूम भी इस्तेमाल करने नहीं देता था। परेशान होकर वह अप्रैल के महीने में वापस आगरा लौट आई है। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति ने समेत ससुरालजनों पर दहेज समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026