Agra, Uttar pradesh, India. ‘एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम जय श्रीराम’ घर घर भगवा छाएगा, रामराज्य फिर जैसे नारों से एक बार फिर आगरा गुंजायमान हो उठा। अवसर था श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ‘निधि समर्पण अभियान’ का। अयोध्या राम जन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर जहाँ रामभक्त उत्साह से लबरेज थे तो आम जनमानस में भी उत्साह कम नजर नहीं आया। राम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों ने दिल खोलकर सुविधा अनुसार निधि सपर्पित की।
राम मंदिर के पुजारी ने किया समर्पण
शुक्रवार को महापौर नवीन जैन ने श्रीराम चौक कमलानगर पर श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु “निधि समर्पण अभियान” का शुभारंभ किया। राम मंदिर निर्माण में योगदान हेतु सबसे पहले राम मंदिर के पुजारी पंडित प्रमोद सारस्वत आगे आये। उन्होंने महापौर नवीन जैन से निधि समर्पण की सबसे पहली रसीद बनवाई जिसके बाद रामभक्तों की टोली ने पूरे कमलानगर व अन्य क्षेत्रों में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान चलाया और निधि का संग्रह किया। 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान ब्रज प्रान्त में 23 जनवरी तक चलाया जाएगा। आरएसएस, वीएचपी, भाजपा व वैचारिक संगठन के लोग घर घर दस्तक देंगे और इस अभियान से हर परिवार को जोड़ेंगे।

छह दिसम्बर, 1992 को कमलानगर में बना था मंदिर
श्रीराम चौक कमलानगर का भी अपने आप में इतिहास है। छह दिसम्बर, 1992 को श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान ही इस स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करवाया गया था। अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी और यहां राम मंदिर बनाया जा रहा था। चौक का नाम श्रीराम चौक रखा गया।
आर्थिक सहयोग करें सभी
इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से हम जिस राम राज्य की परिकल्पना करते थे उसकी शुरूआत अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ होने जा रही है। राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा पार्टी के साथ विभिन्न हिन्दू संगठन और लाखों कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया है और कई रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया है। विपक्षियों ने हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया और राम मंदिर को विवादित बनाये रखा लेकिन जब केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार आयी तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से न केवल अयोध्या विवाद सुलझा बल्कि करोंड़ों हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक श्री राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। लंबे समय तक चले इस संघर्ष में अभी तक हमने तन-मन से सहयोग दिया लेकिन अब करोड़ों हिन्दु की आस्था के प्रतीक इस ऐतिहासिक और भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन का सहयोग भी चाहिए इसलिए मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है उसमें अपना कुछ न कुछ आर्थिक सहयोग भी अवश्य दें जिससे भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो। इस कार्य से सभी में यह भावना जागेगी कि हमने भी इस मंदिर निर्माण में सहयोग दिया है।
जनभावनाएं जुड़ी हैं
महापौर नवीन जैन ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। राम मंदिर लोगों की आस्था का भी केंद्र है और उनकी जनभावनाएं भी जुड़ी हुई है। इस मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति अपना सहयोग दे इसलिए संपूर्ण भारतवर्ष में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान महानगर निधि संग्रह प्रमुख राकेश त्यागी, भाजपा उपाध्यक्ष संजय चौहान, नीरज वर्मा, विदित बंसल, राजेश गुप्ता,शंकरलाल, शिव शंकर गुप्ता, प्रांत मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
गिलहरी की तरह योगदान में पीछे न रहें- भवेन्द्र शर्मा
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भवेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं समूचे यह राष्ट्र का मंदिर है, राम हमारे अस्तित्व में है। यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जन सहयोग से हो रहा है और इसमें गिलहरी की तरह हम अपना योगदान देने में पीछे नहीं है।

ये रहे उपस्थित
अभियान के सह प्रचार प्रसार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आगरा विभाग के आगरा महानगर, रामबाग, छावनी, आगरा पश्चिम, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी की समस्त गली, मोहल्ला, कालोनी, गांव, बस्ती,तहसील, स्तर पर हिन्दू परिवारों के घर पर जा कर मंदिर निर्माण हेतु निजी संग्रह का शुभारंभ किया गया। प्रांत मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन ने बताया कि निधि संग्रह के दौरान से अभियान प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, पंकज खंडेलवाल,विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, सुनील सिंह, सुनील पाराशर,प्रमेंद्र जैन,राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी,संजय चौहान, नीरज वर्मा,राजेश गुप्ता,शंकरलाल, शिव शंकर गुप्ता, अनूप वर्मा अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026