Agra, Uttar Pradesh, India. श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत शमसाबाद कस्बा में प्रसिद्ध दाऊजी मन्दिर में हवन हुआ। इसके बाद अभियान प्रमुख और विश्व हिन्दू परिषद के नेता आशीष आर्य के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। खूब धामधाम हुई। रैली देखने वाले लोग दंग रह गए। रैली में ट्रैक्टर तक आए थे।
पुलिस- प्रशासन की मौजूदगी में इस यात्रा का शुभारंभ हुआ। रैली में संत लोकेशनंद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने मार्गदर्श किया। शमसाबाद कस्बा के सैकड़ों कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक व दुकानदार मौजूद रहे। कार्यक्रम में जितेंद रैपुरिया, अवनीश शर्मा, अनुराग गुप्ता, डम्पी बजरंगी, सोनू बजरंगी, महिपाल, देवेंद्र त्यागी, शिशुपाल, विधायक जितेंद वर्मा, डॉ. राजेद सिंह, सचिन सिकरवार, चीकू, राजू धाकरे आदि मौजूद थे।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026