Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, India. ठाकुर बांकेबिहारी जी को भक्त द्वारा समर्पित किये गये 85 लाख रुपये के सोने के हार का सच पहले बन गया है। इसे लेकर वृंदावन में चर्चाएं तो खूब हैं लेकिन सच कोई नहीं जान रहा।
जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज को 85 लाख का हार भेंट किए जाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक ठाकुर बांकेबिहारी जी को 85 लाख रुपये कीमत का डेढ़ किलो सोने का हार चढ़ने की बात कर रहा है।
जब इस संबंध में मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा और सेवायतों से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी हार के बारे में स्पष्ट मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरा फर्जी है। इस तरह का हार न तो सेवायतों के पास न ही मंदिर प्रबंधन के पास जमा है। बांके बिहारी पर चढ़ाए गए हार की मीडिया में चल रही खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से भ्रामक प्रचार किया गया है।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026