नई दिल्ली । अमेरिकी वीजा पाने के लिए अब भी भारतीयों को अपॉइंटमेंट प्राप्त करने में 500 से अधिक दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस समय को कम करने के लिए अमेरिकी दूतावास ने एक नया उपाय किया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय विदेश यात्रा कर रहे हैं, वे उस जगह के अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से वीजा अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
अमेरिकी दूतावास ने थाईलैंड का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भारतीय यात्री बी1 और बी2 वीजा (यात्रा और कारोबार) के लिए अपॉइंटमेंट हासिल कर सकते हैं। वीजा प्राप्त करने के प्रोसेस में होने वाली देरी को कम करने के लिए अमेरिका ने हाल ही में नई पहल शुरू की है, जिसमें पहली बार अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए विशेष साक्षात्कार आयोजित करना और कांसुलर स्टाफ की संख्या बढ़ाना शामिल है। वीजा बैकलॉग को कम करने के लिए दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में वाणिज्य दूतावासों ने भी 21 जनवरी को विशेष शनिवार साक्षात्कार दिवस आयोजित किया था।
आपको बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले दिनों अमेरिकी वीजा के आवेदकों के लिए कई तरह की छूट का भी प्रावधान किया है। साथ ही भारत में अमेरिकी मिशन ने दो सप्ताह पहले 2,50,000 से अधिक अतिरिक्त बी1/बी2 अपॉइंटमेंट जारी किए हैं। गौरतलब है कि भारत उन बहुत कम देशों में से एक है जहां कोरोनोवायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों में बड़ी तेजी देखी गई।
- Agra News: भारत विकास परिषद एकलव्य शाखा का नई कार्यकारिणी का ऐलान: प्रशांत मिश्रा बने अध्यक्ष, जल्द होगा शपथ ग्रहण - June 1, 2026
- ’अच्युतम केशवं’ की धुन पर झूम उठा आगरा का श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन, तीसरी सनातन भक्ति संगीत संध्या का भव्य आयोजन - June 1, 2026
- आगरा जिपलाइन हादसा: ‘रुपए नहीं, बेटे की हत्या का न्याय चाहिए’, पिता ने लौटाया विधायक द्वारा दिया 10 लाख का चेक - June 1, 2026