आगरा। भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के तहत दावेदारों के नामांकन स्वीकार किए गए। जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 42 नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिलाध्यक्ष पद पर दो महिलाओं ने भी दावेदारी की है। प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए छह नामांकन आए हैं।
जिले के चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र स्वीकार किए। सहायक चुनाव अधिकारी अर्पित चित्रांश उनका सहयोग कर रहे थे। इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी अमित वाल्मीकि भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यालय पर कल के मुकाबले आज कुछ ज्यादा ही गहमागहमी थी।
ये हैं जिलाध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार
संतोष कटारा, संजय चौहान, ऋषि उपाध्याय, उमेश सैंथिया, मेघराज सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, सोनू चौधरी, प्रशांत पौनियां, श्याम सुंदर पाराशर, शिव कुमार प्रमुख, अमित चौधरी, इंदु सिंह, सत्य प्रकाश लोधी, सत्यदेव दुबे, हेमेंद्र शर्मा, राम कुमार शर्मा, कोमल सिंह सिकरवार, नाथूराम वर्मा, राजेंद्र पाल, संतोष सिकरवार, उमा शंकर माहौर, बबलू लोधी, खेमचंद शर्मा, सोनू दिवाकर, पंकजा शर्मा, अशोक कुशवाह, पंकज शर्मा, योगेंद्र त्यागी आदि। इसके अलावा 13 दावेदार और हैं। इसके अलावा प्रदेश परिषद के लिए राज कुमार पथिक समेत छह नामांकन दाखिल किए गए।
आठ दावेदार देरी से पहुंचे, नामांकन स्वीकारे
नामांकन दाखिल करने का समय 10 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया था। नामांकन दाखिल करने वाले कुल 42 दावेदारों में से आठ दावेदार 12 बजे के बाद नामांकन दाखिल करने पहुंचे। चुनाव अधिकारी श्रीवास्तव ने पहले तो नाराजगी जताई, लेकिन दावेदारों द्वारा बताई गई मजबूरियों को सुन उन्होंने इन आठों के नामांकन भी स्वीकार कर लिए।
मंडल अध्यक्ष-जिला प्रतिनिधियों का स्वागत
जिलाध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी अनूप वाल्मीकि ने जिले के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया। इसके लिए सभी को बुलाया गया था। श्रीवास्तव और वाल्मीकि ने सभी को पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताने के साथ पद के दायित्व का बोध भी कराया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, 2 बच्चों व 2 महिलाओं की मौत; कई घायल - November 23, 2026
- SP-कांग्रेस गठबंधन पर बीजेपी का तीखा तंज: आरपी सिंह बोले— ‘देखना होगा अखिलेश कांग्रेस के कटोरे में कितनी सीटें डालते हैं’ - November 23, 2026
- आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - November 23, 2026