महाराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 30 लोग दब गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
मृतकों की पहचान नीरज (20) निवासी बेलवा खुर्द और दूसरा पिपरा परसीनी निवासी ऐश कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत’: आगरा कॉलेज में सांसद नवीन जैन ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ - September 20, 2026
- ’भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा आगरा का कथा पंडाल: मोरारी बापू की रामकथा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव - September 20, 2026
- चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिर्फ सड़कें नापते फिरेंगे - September 20, 2026