पद्मेंद्र डागा भवन का जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया गया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. श्री महावीर स्वामी मंदिर दादाबाड़ी परिसर में आचार्य श्री राजेन्द्र सूरीश्वर की प्रेरणा से स्थापित एवं सूरि सम-आराधक आचार्य श्री राजशेखर सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री कलिकुण्ड पार्श्वनाथ मंदिर चौबीस जिनालय ने 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर धूमधाम के साथ 18 अभिषेक के साथ वार्षिक ध्वजा परिवर्तन किया गया। बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कालिकुंड पार्श्वनाथ मंदिर 24 जिनालय में पार्श्वनाथ सहित 24 तीर्थंकर परमात्मा के मंदिर की ध्वजा परिवर्तन की गई। इस दौरान पुण्याम-पुण्याम की गूंज होती रही। परमात्मा के जयकारे लगते रहे। जयपुर से पधारे गोलेच्छा जी ने 18 अभिषेक की विधि कराई। ध्वजा परिवर्तन का लाभ मुंबई से पधारे पंकज दोषी परिवार ने लिया।
इसके साथ ही जैन मंदिर दादाबाड़ी स्थित पद्मेंद्र डागा भवन का जीर्णोद्धार का शुभारंभ अमेरिका से पधारे सुनील डागा ने किया। वही इस सेवा कार्य के लाभार्थी हैं।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp
श्री वर्धमान महावीर स्वामी मंदिर, दादाबाड़ी, सेठ का बाग के अध्यक्ष और श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि 24 जिनालय तीर्थस्थल घोषित है। यहां प्रतिदिन पूजा पाठ चलता है। स्थापना दिवस पर ध्वजा परिवर्तन किया जाता है।
इस अवसर पर दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय दूगड़, अमेरिका से सुनील डागा, सचिव शरद चौरड़िया, अजय चौरड़िया, सुनील कुमार जैन, डॉ. एमबी जैन, दुष्यंत जैन, मनीष जैन, विनय जैन, अर्पित जैन, प्रकाश वैद, नरेंद्र कोचर, पारस जैन, अशोक, अजय ललवानी, पंकज जैन, राजीव पाटनी, शांता जैन, सरला जैन, रुचि जैन, उषा जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026