मुंबई। बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान और करीना कपूर खान की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी लगभग 15 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए लौट आई है। आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ में दोनों सितारे अपने बेमिसाल स्वैग, रेट्रो लुक और धमाकेदार डांस मूव्स के साथ डांस फ्लोर पर ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित जोड़ी की वापसी ने फिल्म को लेकर सिनेप्रेमी प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
’हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026′ में हुआ धमाकेदार लॉन्च
मुंबई में आयोजित ‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026’ के ग्रैंड इवेंट के दौरान 700 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स की मौजूदगी में इस गाने का अनावरण किया गया। यह नया ट्रैक अब ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
बोनी एम. के ग्लोबल हिट को मिला नया बॉलीवुड फ्लेवर
इससे पहले रिलीज हुए रोमांटिक और एक्शन से भरपूर ट्रैक ‘तू मिल जाए’ के बाद, ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ में शाहरुख का एक बिल्कुल नया और ऊर्जावान अवतार देखने को मिल रहा है। करीना का स्टाइलिश अंदाज और शाहरुख का चिरपरिचित आकर्षण इस गाने की मुख्य टीआरपी बना हुआ है।
संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने मशहूर बोनी एम. के ग्लोबल हिट सॉन्ग को नए बॉलीवुड टच के साथ पेश किया है। इसमें अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की जुगलबंदी, गीतकार कुमार के हिंदी बोल और वैभवी मर्चेंट की शानदार कोरियोग्राफी ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। 15 साल बाद शाहरुख और करीना का यह पुनर्मिलन फिल्म ‘किंग’ के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।
- ‘जब हॉलीवुड में 55 दिन में बनती है फिल्म, तो बॉलीवुड को क्यों चाहिए लंबा शेड्यूल?’: अक्षय कुमार ने छेड़ी नई बहस - November 29, 2026
- 15 साल बाद पर्दे पर फिर लौटी शाहरुख-करीना की ब्लॉकबस्टर जोड़ी: ‘किंग’ के नए गाने में दिखा जबरदस्त स्वैग - November 29, 2026
- वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी ने श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में की पूजा: गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा की; ब्रजवासियों ने किया भव्य स्वागत - November 29, 2026