ग्रेनेड हमले से जुड़े मामले में है आरोपी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा में रह रहे आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा की गिरफ्तारी के लिए उपयोगी सूचना देने वाले को 15 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की। लंडा पंजाब में एक आतंकी मामले में वांछित है। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि लंडा की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पंजाब में तरनतारन के निवासी लंडा के बारे में माना जाता है कि वह कनाडा में अल्बर्टा के एडमोंटन में रहता है। वह 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले से जुड़े मामले में एनआईए को वांछित है।
एनआईए ने 2022 में यह मामला तब दर्ज किया था जब पता चला कि विदेश में स्थित आतंकवादी संगठन और आतंकवादी तत्व लक्षित हत्याओं तथा हिंसक आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए देश के उत्तरी राज्यों में संचालित संगठित आपराधिक गिरोहों के सरगना और सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026