आगरा। एक माह तक रामभक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहा श्री रामलीला महोत्सव-2026 शनिवार को हवन-पूजन और भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई के साथ संपन्न हो गया। रामलीला के समापन पर वातावरण में जहां आयोजन की पूर्णता का संतोष था, वहीं प्रभु श्रीराम के स्वरूपों से विदा लेने की भावुकता भी दिखाई दी। एक माह तक रामकथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से मर्यादा, धर्म, त्याग और आदर्श जीवन का संदेश देने वाली रामलीला की स्मृतियां श्रद्धालुओं के हृदय में बस गईं।
शनिवार को बाराद्वारी, रावत पाड़ा पर हवन-पूजन एवं श्रीरामचरितमानस का पारायण किया गया। इसके उपरांत श्रीराम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान से श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। विधि-विधान और श्रद्धाभाव के बीच स्वरूपों को विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अगले वर्ष पुनः रामलीला के दर्शन की कामना की। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, अंजुल बंसल और राहुल गौतम इस अवसर पर उपस्थित रहे।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि भव्य ऐतिहासिक महोत्सव का निर्विघ्न समापन प्रभु श्रीराम की कृपा और सभी रामभक्तों के सहयोग का प्रतिफल रहा। आयोजन के दौरान उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह और सहयोग ने रामलीला को आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी बनाया।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने श्री रामलीला कमेटी ने महोत्सव के सफल आयोजन और निर्विघ्न समापन पर समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों, पदाधिकारियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने रक्षा मंत्रालय, रक्षा संपदा विभाग, आगरा छावनी, आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कमेटी ने रामबारात एवं दशहरा सहित प्रमुख आयोजनों के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस विभाग का विशेष आभार जताया। पुलिस कमिश्नर, आगरा एवं उनके विभाग के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। साथ ही चंदा दाताओं, व्यापारी बंधुओं, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के योगदान को आयोजन की सफलता का आधार बताया।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026