कैमरे के सामने खुशी मुखर्जी का कॉन्फिडेंट लुक: वायरल तस्वीरों ने मचाई सनसनी, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

ENTERTAINMENT

मुंबई: अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अंदाज से जानी-माने वाली अभिनेत्री खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में जब वह पैपराजी के कैमरों के सामने आईं, तो उनका बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज, ग्लैमरस फैशन सेंस और बेफिक्र मौजूदगी ने देखने वालों का दिल जीत लिया। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

​खुशी मुखर्जी की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ उनका स्टाइलिश फैशन ही नहीं है, बल्कि मीडिया और पैपराजी के साथ उनका बेहद सहज व्यवहार तथा कैमरे के सामने दिए जाने वाले उनके नेचुरल कैंडिड एक्सप्रेशंस हैं। यही वजह है कि उनकी हर नई पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर एक अलग ही सनसनी पैदा कर देती है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आज के दौर की सबसे चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार कर रहे हैं।

​’सोशल मीडिया सिर्फ नंबरों का खेल नहीं’

अपनी इस पॉपुलैरिटी और फैंस से मिलने वाले प्यार पर बात करते हुए खुशी मुखर्जी ने कहा, “मैं लोगों के इस असीम प्यार और ध्यान के लिए दिल से बेहद आभारी हूँ। मेरे लिए सोशल मीडिया कभी भी केवल फॉलोअर्स या नंबरों का खेल नहीं रहा है। असल जिंदगी में लोगों से जुड़ना, खुद को हमेशा सहज रखना और हर छोटे-पल को खुलकर एन्जॉय करना मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है। अगर मेरी तस्वीरें या वीडियो किसी के भी चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ले आते हैं, तो यही मेरे लिए सबसे खास बात है।”

​फैशन, आत्मविश्वास और अपने दर्शकों के साथ सीधा जुड़ाव रखने के इस शानदार कॉम्बिनेशन के साथ, खुशी मुखर्जी की सोशल मीडिया पर मौजूदगी दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत होती जा रही है, और उनके फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

-अनिल बेदाग

Dr. Bhanu Pratap Singh