“जब मैंने इस सफर की शुरुआत की थी तब मैं जो कृष्ण थी, अंत तक वह बिल्कुल अलग होंगी,” छोरी नंबर 1 कृष्णा श्रॉफ ने कहा
कृष्णा श्रॉफ ने बहादुरी से दी अग्नि परीक्षा, बनीं ‘छोरी नंबर 1’ छोरियाँ चली गाँव में, बामुलिया की बाढ़ की समस्या को खत्म करने के लिए की प्रार्थना
अपने रियलिटी शो ‘छोड़ियाँ चली गाँव’ में केवल एक हफ्ता ही बीता है और कृष्णा श्रॉफ पहले से ही एक बदली हुई छोरी बन गई हैं। उन्होंने शो के नवीनतम एपिसोड में उन्होंने खुद भी यह बात स्वीकार की, जहां लड़कियों को एक ‘अग्नि परीक्षा’ टास्क दिया गया था। इस टास्क में उन्हें एक बाधा-पथ (obstacle course) पूरा करना था, लेकिन कुछ अनोखे मोड़ों के साथ।
लड़कियों को गांववालों से मिलकर उनकी समस्याएं जाननी थीं और उनसे बातचीत करनी थी। जब उन्होंने गांववालों की रोजमर्रा की परेशानियों को करीब से देखा, तो वे हक्की-बक्की रह गईं और काफी भावुक भी हो गईं।
कृष्णा ने गांव के संतोष और सीमा से मुलाकात की, जो हर बारिश में बमूलिया की झील में आई बाढ़ से जूझते हैं। इसके बावजूद, वे घुटनों तक पानी में चलकर रोजी-रोटी कमाने के लिए काम पर जाते हैं।
कृष्णा ने बाढ़ की समस्या से जूझने का फ़ैसला किया और न सिर्फ़ 46 सेकंड में बाधा दौड़ पूरी की, बल्कि ‘छोरी नंबर 1’ का ख़िताब भी जीता। जहाँ एक ओर टॉप पर अपनी जगह पक्की करने की जीत एक उपलब्धि थी, वहीं दूसरी ओर कृष्णा के लिए उससे भी बड़ी जीत आत्म-साक्षात्कार के रूप में आई।
जहाँ उन्होंने कहा, _”जिस कृष्णा ने इस सफर की शुरुआत की थी, अंत तक वह बहुत अलग होगी। और मुझे लगता है कि हम सब यहां से एक बेहतर इंसान बनकर ही निकलेंगे।”_
नीचे उनका वीडियो देखें:
इस टास्क में लड़कियों को गांव की किसी एक समस्या को चुनकर ‘बलिदान’ देना होता है। इसके लिए पहले उन्हें बाधा-पथ पार करना होता है और फिर एक पुतला जलाकर उस समस्या का प्रतीकात्मक बलिदान देना होता है — यह बमूलिया गांव की एक परंपरा है।
कृष्णा का सफर छोरियां चली गांव में आत्म-खोज और ग्रामीणों के लिए मिसाल बनने का मेल रहा है। जहां वह शो की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक बनकर उभरी हैं, वहीं गांववाले भी उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।
उनकी सादगी और मासूमियत ने पहले ही गांव के लोगों और शो के दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग कृष्णा के इस सफर को पसंद कर रहे हैं और उन्हें विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।
कृष्णा श्रॉफ इस वक्त दर्शकों की सबसे पसंदीदा ‘छोरी’ बन चुकी हैं।
-up18News
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026
- Godrej Properties की Navras Garba Night में छाए अभिनेता-निर्माता Veeir Chaudary, Hiten Tejwani और Gauri Pradhan Tejwani के साथ सितारों से सजी शाम - October 21, 2026