आगरा। डायबिटीज चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर सामाजिक सेवा के लिए आगरा के प्रसिद्ध वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बी.के. अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया है। 20 नवंबर को बेंगलुरु स्थित अल्दोवाया रिसोर्ट (Aldovia Resort) में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा।
लोहामंडी के अग्रसेन भवन में हुआ नागरिक अभिनंदन
डॉ. अग्रवाल की इस बड़ी उपलब्धि पर सामाजिक संस्था ‘लीडर्स आगरा’ और ‘तपन फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन के पुष्पांजलि सभागार में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में डॉ. अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
’दिव्यांगों के लिए निशुल्क सेवा और जेनेरिक दवाओं का कर रहे प्रचार’
अभिवादन करते हुए लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि डायबिटीज चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे आगरा शहर के लिए गौरव का विषय है। डॉ. अग्रवाल अपनी चिकित्सीय सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने अपने क्लिनिक पर दिव्यांगजनों के उपचार के लिए निशुल्क परामर्श व सेवाएं शुरू की हैं और आमजन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
’जनसेवा ही जीवन का मुख्य उद्देश्य’— डॉ. बी.के. अग्रवाल
नागरिक अभिनंदन से अभिभूत डॉ. बी.के. अग्रवाल ने कहा कि आगरा शहर हमेशा से सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों का केंद्र रहा है। मरीजों और आम जनता की सेवा में उनका छोटा सा योगदान भी काम आ सके, यही उनकी प्राथमिकता रहती है। उन्होंने लीडर्स आगरा संस्था को जनहित के कार्यों में प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
इस अवसर पर सुरेश चंद गर्ग, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, राजकुमार जैन, सुशील जैन, पार्षद शरद चौहान, रोहित गोयल, हेमा जैन, डॉ. शिवालिका, स्वीटी चौहान, शिखा जैन, आयुषी गुप्ता, सृष्टि दुबे, सोना वर्मा, रिनेश मित्तल, हरिकांत शर्मा, मनोज गोयल, सतीश शर्मा, शिवराम सिंघल, संजय नोटानी, संदीप जैन, शाहतोष गौतम, ऋतुराज दुबे, दीपू वर्मा, रोबिन जैन, राहुल जैन, अभिषेक जैन और शुभम जैन समेत कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
- आगरा के यूथ हॉस्टल में गोष्ठी व सांस्कृतिक संध्या; वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेश धाकड़ सम्मानित, ‘तीसरा विश्व युद्ध’ नाटक ने दिया जल संरक्षण का संदेश - November 23, 2026
- वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बी.के. अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय सम्मान; बेंगलुरु में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया अलंकृत, आगरा में हुआ भव्य अभिनंदन - November 23, 2026
- आगरा में भाजपा का विशेष ‘मतदाता जोड़ो अभियान’: 22 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता - November 23, 2026