संयुक्त राष्ट्र ने यमन के एक डिटेंशन सेंटर पर सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक की निंदा की है. इस हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं.
हूती विद्रोहियों के आंदोलन का गढ़ माने जाने वाले सादा के डिटेंशन सेंटर पर शुक्रवार को ये हमला किया गया.
मरने वालों का सटीक आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन मेडिसिन्स साँ फ्रंतिए (एमएसएफ) ने कहा कि हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं, हालांकि ये संख्या और भी बढ़ने की बढ़ने की आशंका है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि “इस तरह के हमलों को रोकने की ज़रूरत है”. साथ ही उन्होंने हमलों की जांच करने की बात पर भी ज़ोर दिया है.
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना 2015 से हूती विद्रोहियों से लड़ रही है.
इस युद्ध में 10,000 से अधिक बच्चों सहित दसियों हज़ार नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं. लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और बड़ी आबादी अकाल और भूखमरी के कगार पर खड़ी है.
जानकारी के मुताबिक़ हवाई हमले के कुछ घंटे बाद भी बचावकर्मी मलबे से शवों को बाहर निकाल रहे थे.
-एजेंसियां
- आगरा में यूजीसी के विरोध का उग्र रूप: 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी, यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका ट्रैफिक - September 20, 2026
- रंगमंच पर दिखेगी PM मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की कहानी: आगरा महानगर की चारों विधानसभाओं में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ का भव्य नाट्य मंचन - September 20, 2026
- लखनऊ में 4 अक्टूबर को ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन: 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, गोपाल राय ने दी जानकारी - September 20, 2026