पाकिस्तान और चीन ने अपनी दोस्ती को आगे भी जारी रखने पर सहमति जतायी है. दोनों देशों की ओर से कहा गया है कि वे आगे भी अपनी परंपरागत दोस्ती को जारी रखेंगे और किसी भी तीसरी ताक़त को अपने रिश्ते तोड़ने की अनुमति नहीं देंगे.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिजियान ने गुरुवार को बीजिंग में एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान यह बात की.
रेडियो पाकिस्तान की ख़बर के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो ज़रदारी के बीच हुई वर्चुअल बैठक का ज़िक्र करते हुए चाओ लिजियान ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और मज़बूत करने पर सहमति बनी है.
उन्होंने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच पाकिस्तान में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह पहली मुलाक़ात है. इसमें पाकिस्तान में चीनी नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई.
चाओ लिजियान ने कहा कि पाकिस्तान में चाहे कोई भी सरकार आ जाए, पाकिस्तान के साथ दोस्ती बनी रहेगा. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया है कि चीन-पाकिस्तान दोस्ती देश की विदेश नीति की आधारशिला है.
इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए यह रणनीतिक प्राथमिकता भी है.चाओ लिजियान ने कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए पाकिस्तान की सरकार के प्रयासों के साथ चीन समर्तन बनाए रखेगा.
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026