श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित हरियाली तीज एवं झूलन महोत्सव के साथ 20 वां मासिक अरदास-कीर्तन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न
आगरा। श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल, के तत्वावधान में सोमवार को भैरो बाबा मंदिर, पुनिया पाड़ा, लोहामंडी में 20वां मासिक अरदास-कीर्तन एवं हरियाली तीज-झूलन महोत्सव भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। श्याम भक्तों ने भजनों की मधुर धुनों पर बाबा का गुणगान किया और परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक अरदास की।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक सचिन मनचंदा, विकास वर्मा एवं भजन गायिका काव्या गोला ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गोस्वामी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु झूमते-गाते हुए बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। भजन गायकों ने जब स्वर छेड़े “हारे का सहारा है, बाबा श्याम हमारा है, जिसका नहीं कोई, उसका श्याम सहारा है।”
तो पूरा मंदिर परिसर “श्याम बाबा की जय” और “खाटू नरेश की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
हरियाली तीज एवं झूलन महोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम को आकर्षक श्रृंगार कराया गया। झूले पर विराजमान बाबा के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके बाद 101 दीपों से बाबा की भव्य आरती की गई।
आयोजन में बाबा की सेवा में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने श्रद्धा के साथ बाबा पर पुष्प अर्पित किए। आयोजन के दौरान श्याम रसोई के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि मासिक अरदास-कीर्तन का उद्देश्य श्याम भक्तों को एकजुट कर सामूहिक रूप से बाबा के चरणों में अरदास करना और समाज में सेवा, भक्ति तथा आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में अभी जैन, अमित अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अखिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, इंद्र खंडेलवाल, मोहित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, शिवम मिश्रा, अंकुश गुप्ता, आशीष गोयल, प्रदीप जैन आदि उपस्थित रहे।
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026