आगरा: भारतीय जनता पार्टी के आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
गोष्ठी में महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश, निर्मला दीक्षित, गुटियारी लाल दिवेश, टी. एन. अग्रवाल, अशोक पिप्पल और दिनेश भारत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद करना और उनका सम्मान करना उनके आदर्शों, विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
‘समानतामूलक समाज का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि’ — शिव शंकर शर्मा
गोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम उनके मूल्यों को जीवन में उतारें और उनके सपनों के समतामूलक समाज को गढ़ने के लिए काम करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।
शिव शंकर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करके बाबा साहब को उचित सम्मान दिलाया। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार संविधान की मूल भावना को आधार मानकर समाज के वंचित वर्ग को प्राथमिकता दे रही है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समान अवसर, सम्मान व विकास की योजनाएं पहुंचा रही है।
‘विपक्ष के भ्रम का जवाब जन-जागरूकता से देगा भाजपा कार्यकर्ता’ — राजकुमार गुप्ता
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाबा साहब और उनके स्मारकों को लेकर अमर्यादित बयानबाजी कर वंचित वर्ग के सम्मान को चोट पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के खिलाफ विपक्ष की राजनीति और भ्रम फैलाने की कोशिशों का जवाब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सच्चाई और जागरूकता फैलाकर देगा।
राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उनके विचारों व विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के जरिए बाबा साहब ने सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया, कर्तव्यों के प्रति सचेत किया और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक तथा व्यापक बदलाव लाए।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
आज की विचार गोष्ठी में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महापौर हेमलता दिवाकर, आगरा छावनी विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश, रजनीकांत माहेश्वरी, दिनेश भारत, अशोक पिप्पल, टी. एन. अग्रवाल, पूर्व विधायक गुटियारी लाल दिवेश, निर्मला दीक्षित, रुचि चतुर्वेदी, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, अतुल गर्ग, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, विकास भारद्वाज, अनिल सारस्वत, रोहित कत्याल, बॉबी लाले, विजय श्रीवास्तव, के. के. सिकरवार, अंजू गर्ग, माधुरी माहोर, दीक्षा बघेल और अपूर्वा जादौन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर घमासान: 100 से ज्यादा सीटों पर अड़ी कांग्रेस, 27 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें - November 26, 2026
- IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, यूपी के चारों प्रमुख भर्ती संस्थानों की कमान अब IPS अधिकारियों के हाथ - November 26, 2026
- आगरा में संविधान दिवस पर भाजपा की विचार गोष्ठी, महानगर अध्यक्ष बोले— ‘विपक्ष के भ्रम का जनता के बीच जाकर देंगे जवाब’ - November 26, 2026