आगरा। छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में पंचम गणेश महोत्सव के तृतीय दिवस बुधवार को विशेष भीड़ रही। भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर भगवान को फिरोजी पोशाक धारण कराई गई। स्वर्ण मुकुट, कुंडल और विभिन्न आभूषणों से सुसज्जित महागणपति के मस्तक पर सूर्य तिलक शोभायमान रहा। फूल बंगला में विराजमान भगवान का मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं विशेष श्रृंगार सेवा हेमेंद्र अग्रवाल और सीमा अग्रवाल ने की। मंदिर में प्रतिदिन की भांति नित्य अभिषेक, भोग सेवा और आरती के आयोजन भी संपन्न हुए।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित और प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे नित्य अभिषेक, वस्त्र श्रृंगार एवं फल सेवा होती है। प्रातः और सायंकाल महागणपति हवन, शाम 6 बजे सहस्रनाम अर्चना, 7 बजे महाआरती तथा रात्रि 9 बजे शयन आरती होती है।
मंदिर के संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि महोत्सव का विशेष आकर्षण 101 किलो मेवा मोदक के दर्शन होंगे। 12 दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन भगवान के विविध श्रृंगार और फूल बंगला दर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
- टॉम क्रूज़ की ’डिगर’ पर फिदा हुए बॉलीवुड कलाकार: स्क्रीनिंग के दौरान अनिल कपूर और शीना चौहान ने की दिल खोलकर तारीफ, क्लाइमेट चेंज जैसे विषय को भी सराहा - October 7, 2026
- चंडीगढ़ में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 118वीं बैठक: राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने शहरी विकास नीतियों में महापौरों के अनुभवों को बताया महत्वपूर्ण - October 7, 2026
- लखनऊ में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान बोले सीएम योगी: पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश के लिए गौरव का प्रतीक - October 7, 2026