Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। यातायात पुलिस मथुरा के साथ यातायात माह के नवंबर के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता रजि समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा आरडी मंत्रा आईएएस कोचिंग सेंटर बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। युवाओं को सेमिनार के माध्यम से हेलमेट साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक कमल किशोर शामिल हुएजागरूकता सेमिनार में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अपील के साथ लिटरेचर और पोस्टर बांटे गए साथ एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने कहा जिंदगी अनमोल है इसलिए टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट ऑफ फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के साथ यातायात नियमों का पालन सभी को करना है जिससे आप सुरक्षित रहेंगे और रोड पर दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे इससे सड़क हादसे कम होंगे।
देश में हर साल 200000 जाने सड़क हादसों में चली जाती है
यातायात निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा है की हम लोग परिवार की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक यातायात नियमों का वाहन चलाते समय पालन करें स ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित कि हमारे देश में हर साल 200000 जाने सड़क हादसों में चली जाती है जबकि उत्तर प्रदेश में लगभग 17 हजार जाने हर साल सड़क हादसों में चली जाती है इसमें लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक ना होना सबसे बड़ा कारण पाया गया है अब लोगों को जागरूक होना ही पड़ेगा जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसे कम हो सके। आरडी मंत्रा के निर्देशक आर डी सिंह ने कहा अब हमारे युवा को समझना होगा कि सड़क पर चलने से पहले यातायात नियमों को समझ कर चलने की आवश्यकता है जिससे जो सड़क हादसे कम हो सके। यातायात जागरूकता सेमिनार का सफल संचालन मुख्य महासचिव मनीष दयाल के द्वारा किया गया। जागरूकता सेमिनार में यातायात टी एस आई ओम प्रकाश शुक्ला प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल सचिव दीपक वर्मा एसके तोमर शिव चरण सिंह मैनेजर रेनू चौधरी हरीश गौतम अरुण गौतम कांस्टेबल सतीश कांस्टेबल जितेंद्र यादव कांस्टेबल दिनेश यादव दिगंबर चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- आगरा में जन्मदिन पर केक नहीं, सेवा का संकल्प! दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुँचीं डॉ. अलका सेन - October 25, 2026
- वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश, सीएम योगी बिठूर पहुंचकर करेंगे पूजा-अर्चन, 411 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात - October 25, 2026
- आगरा के किरावली में व्यापारी के नाम पर फर्जी चालू खाता खोल 1.27 करोड़ का संदिग्ध ट्रांजैक्शन; आयकर नोटिस से हुआ खुलासा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज - October 25, 2026