यूपी की योगी सरकार ने रविवार को राज्य में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें शामली, श्रावस्ती और कानपुर देहात के SP हटाए गए हैं। बदले हुए अधिकारियों को उनका नया कार्यभार सौंप दिया गया है
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, श्रद्धा नरेंद्र पांडे स्क्क कानपुर देहात, राहुल भाटी श्रावस्ती और नरेंद्र प्रताप सिंह शामली के स्क्क बनाए गए हैं जबकि प्रवीण रंजन सिंह को नोएडा में डीसीपी बनाया गया है। वहीं, शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा को पुलिस अधीक्षक लखनऊ बनाया गया है।
सीएम योगी ने बुलाई बैठक
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को अपने आवास 5 कालीदास मार्ग पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आज दिनांक- 31 अगस्त को शाम 7 बजे, 5 कालिदास मार्ग स्थित सभाकक्ष से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज, पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक इस बैठक में शामिल होंगे।
साभार सहित
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026