लखनऊ. लंबे समय से ट्रांसफर की मांग कर रहे 1 लाख 42 हजार शिक्षामित्र को योगी सरकार ने खुशखबरी दी है. अब शिक्षामित्र अपना मनचाहा ट्रांसफर करा सकेंगे. तबादले के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनेगी. कमेटी मूल्यांकन के आधार पर शिक्षामित्र का उनकी मांग के अनुसार तबादला होगा.
बता दें कि जब से शिक्षामित्रों ने जॉइन किया, तब से उनका तबादला नहीं किया गया है. जहां पर उन्होंने अपनी पहली पोस्टिंग पाई थी, वहीं पर पढ़ा रहे हैं. जबकि, प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों का समय-समय पर ट्रांसफर होता रहता है. इस ट्रांसफर नीति के अनुसार, महिला शिक्षामित्र अब घर के नजदीक और ससुराल के आसपास के स्कूलों में अपना ट्रांसफर करा सकते हैं.
वहीं शिक्षामित्रों के तबादले के लिए कमेटी बनाई जाएगी. कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे. साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक वित्त अधिकारी लेखाकार समग्र शिक्षा भी कमेटी के सदस्य होंगे.
वहीं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि काफी कम मानदेय होने के कारण शिक्षामित्रों को दूर के विद्यालयों में नौकरी करने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में शासन का यह निर्णय उनके लिए काफी हितकारी होगा. सरकार से मांग है कि जल्द ही मानदेय वृद्धि का भी आदेश जारी करें.
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026