उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई नाबालिग बच्ची से गैंगरेप केस में योगी सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार से सीएम योगी ने शुक्रवार को मुलाकात की थी। अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत के दौरान फफक—फफक कर रोने लगे।
उन्होंने कहा कि, मैं अपने समाज को कैसे सुरक्षा दूं। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर जाकर धरना दूंगा। उन्होंने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव का पीडीए यहां पर झूठा है निषाद अति पिछड़ा और अनुसूचित है। हमारे यहां महिलाएं पूजनीय हैं उनके साथ अत्याचार हुआ है।
अयोध्या में जीत पर पीठ थपथपाने वालों लगता है कि अपराधियों के सहारे जीत हुई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह नहीं खुल रहा है। अपराधी को बचा रहे हैं। अपराधी को ना तो पार्टी से निकाल रहे हैं और ना ही उसके खिलाफ कोई बयान दे रहे हैं।
-compiled by up18News
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026