लखनऊ। योगी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 5 बजे होगा. इसमें 4 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. इन चारों विधायकों को कॉल करके मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है.
इसमें ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का नाम शामिल है.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम 5 बजे होगा. इसे दौरान राजभवन में चार मंत्री शपथ लेंगे. इन सभी 4 विधायकों को कॉल कर मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है. जहां सीएम योगी से इनकी मुलाकात होगी. इसके बाद राजभवन पहुंचेंगे. जहां उन्हें अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
यह चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
पिछले कई महीनों से योगी कैबिनेट का विस्तार होने के कयास लगाए जा रहे थे. इस पर मंगलवार को मुहर लग गई है. जानकारी के मुताबिक आज शाम 5 बजे योगी कैबिनेट का विस्तार होगा, इसके लिए सुबह ही संभावित मंत्रियों को लखनऊ में ही रहने के निर्देश दिए गए थे. जानकारी के मुताबिक सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अलावा तीन अन्य शपथ लेंगे. इसमें आरएलडी के अनिल कुमार, बीजेपी से दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा का नाम शामिल है.
– एजेंसी
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026