[ad_1]
विश्व व्यापार संगठन WTO के सदस्यों के बीच दो दिन तक चले गहन विचार-विमर्श के बाद कोविड संबंधी प्रतिक्रिया और मत्स्य पालन सब्सिडी को लेकर घोषणाएं होने की उम्मीद हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डब्ल्यूटीओ के सदस्य नौ साल के अंतराल के बाद मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते पर एकमत हुए हैं। 12 जून से शुरू हुई और चार दिन तक चली बातचीत का समापन शुक्रवार को हुआ।
सूत्रों ने बताया, ‘‘सभी समझौतों पर पूर्ण सहमति बनी है और इन पर आम-सहमति से हस्ताक्षर हुए हैं। अस्थायी पेटेंट छूट पर भी निर्णय जल्द हो सकता है, इस पर अमेरिका की मंजूरी का इंतजार है।’’ इन सभी मुद्दों पर औपचारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
एक सूत्र ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब आवश्यकता से अधिक मछली पकड़ना, गहरे समुद्र में मछली पकड़ना, अवैध, गैर-सूचित और अनियमित तरीके से मछली पकड़ने के विषय पर प्रस्तावित समझौते लाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत के जोर देने पर विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) पर संप्रभु अधिकारों को मजबूती से स्थापित किया गया जो वास्तव में एक बड़ी उपलब्धि है।’’
सूत्र ने कहा कि डब्ल्यूटीओ की 12 वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में जो ‘‘ऐतिहासिक निर्णय’’ लिए गए हैं उनसे जिन प्रमुख हितधारकों को लाभ मिलेगा उनमें मछुआरे, किसान, खाद्य सुरक्षा, बहुपक्षवाद और कारोबार शामिल हैं।
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026