नासिक। महाराष्ट्र सरकार ने नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मुस्लिम युवकों के एक समूह द्वारा जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश की घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले में नासिक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fandanvis) ने मंगलवार को त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास करने वाले मुस्लिम समूह की कथित घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है।
एसआईटी न केवल इस साल की घटना की जांच करेगी, बल्कि पिछले साल हुई ऐसी ही एक अन्य घटना की भी जांच करेगी।“
शनिवार रात त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने अलग धर्म के लोगों के एक समूह के प्रयास को विफल कर दिया, जिन्होंने मंदिर परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। मंदिर ट्रस्ट ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
चादर चढ़ाने की कोशिश की
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार करने की भी जानकारी सामने आ रही है। आरोप है कि 4-5 मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मंदिर परिसर में प्रवेश करने और शिवलिंग पर चादर चढ़ाने की कोशिश की।
- आगरा में विश्व नदी दिवस पर यमुना आरती स्थल पर विशेष गोष्ठी आयोजित, नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति पर हुई गंभीर चर्चा - September 27, 2026
- गृह मंत्री अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘पीएम मोदी ने किया रेलवे का कायापलट, 12 साल में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं’ - September 27, 2026
- मैनपुरी बेसिक शिक्षा विभाग से 2143 शिक्षामित्रों की फाइलें गायब, महकमे में मचा हड़कंप - September 27, 2026