New Delhi, Capital of India. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक निदेशक एवं ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी (एमoईoपीo) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख को सम्मानित किया है। महिलाओं के उत्थान, विकास, उद्यमिता को बढ़ावा के लिए विश्व भर में किए गए असाधारण कार्यों के लिए सीoएoआईoटीo की ओर से प्रतिष्ठित अवार्ड “विशिष्ट महिला रत्न सम्मान” से अलंकृत किया गया।
डॉक्टर नौहेरा शेख ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (सी ए आई टी) का धन्यवाद अर्पित किया। केन्द्रीय मंत्री महिला विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का शुक्रिया करते हुए कहा – आज भारत के स्वतंत्रता के 75 साल के बाद भी महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बन पाई। लेकिन आज समय है जब उनका उत्थान, सशक्तिकरण और उन्हें रोज़गार से जोड़ने की आवश्कता है। महिला दिवस पर डॉक्टर नौहेरा शैख को विशिष्ट महिला रत्न सम्मान से अलंकृत होने पर दिल्ली की साइबर सुरक्षा जानकर डॉक्टर दिव्या तंवर व लेखिका श्रीमती निकहत परवीन ने मुख्य रूप से उन्हे बधाई पेश की।

हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख डॉक्टर नौहेरा शेख ने कहा कि महिला किसी की बेटी, मां, बहन, बीवी बनकर अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं। सरकारों और समाज द्वारा उनको हिस्सादारी दिलवाने का जिम्मेदारी होती है लेकिन साथ साथ हम उधमियों की उतनी ही जिम्मेदारी बनती है। हीरा ग्रुप ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वलंबी योजना ला रही है, जिससे 5000 रुपए में महिला अपना बिज़नेस शुरू कर सकती हैं। एमईपी का उद्देश्य में एक मकसद देश में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाना है।
डॉक्टर नौहेरा शेख ने बताया कि ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी दिल्ली की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन दिल्ली की चुनाव कुछ सीटों पर लड़ेगी। तीन समीक्षक मण्डल द्वारा चुनाव प्रक्रिया, रूपरेखा और वार्डो को चिन्हित किया जा रहा है। एमईपी का मक़सद इंसानियत के लिए न्याय है। हमारी किसी पार्टी से कोई मतभेद नहीं है। हम अपने सच्चे मुद्दो को लेकर जनता के पास जायेंगे।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026