मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में चौथा चिकित्सा शिविर
विभिन्न जांचों के साथ ही दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं
Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना संकट के समय में महिलाएं तमाम परेशानियों से जूझ रही हैं। यह परेशानियां उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हैं। एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में हर माह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जहां उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप और पाबंदियों के चलते इस बार यह शिविर दो माह बाद लगाया गया था।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, स्मृति, रेनबो हॉस्पिटल और ब्रह्मकुमारीज मेडिकल विंग के सहयोग से मल्होत्रा नर्सिंग होम में चौथा निःशुल्क महिला चिकित्सा शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने महिलाओं को कोरोना काल में अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ध्यान रखने साथ ही बचाव के सभी तरीकों को अपनाने की सलाह दी। कहा कि नकारात्मकता से दूर रहें, लेकिन सावधानी पूरी रखें।
अस्पताल की डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि शिविर में 120 महिलाओं के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को भी निशुल्क परामर्श देखा गया। अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांचों पर रियायत दी गई और दवाएं भी निशुल्क बांटी गईं। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना की वजह से महिलाओं को तमाम स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हुई हैं। वे तनाव में हैं, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, अनियमित माहवारी, एनीमिया समेत कई रोग देखे जा रहे हैं।
शिविर में डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. विश्वदीपक, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. अनीता, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. समीर भारद्वाज, डायटीशियन कीर्ति पांडेय आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष राजकुमार सुराना, सचिव संजय गोयल, राजीव कुमार सिंह, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग की दर्शन बहन, ममता बहन, योगेश बहन, प्रीति बहन, गुंजन बहन, रीना बहन ने फीता काटकर किया।

- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026