नई दिल्ली । दिल्ली के एम्स अस्पताल में एक महिला ने जिस स्थिति में बच्ची को जन्म दिया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश (अचेतन अवस्था) पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया। वह बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।
दरअसल, महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। सात महीने पहले वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर में चोट की सर्जरी के बाद से ही महिला अस्पताल में सात महीने से बेहोश पड़ी है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली महिला 31 मार्च को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी और इस दौरान महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर में कई गंभीर चोटें आईं और हालांकि वह बच गई, लेकिन वह बेहोश रही।
न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर दीपक गुप्ता ने बताया कि महिला अचेतन अवस्था में है, वह अपनी आंखें खोलती है, लेकिन किसी भी आदेश का पालन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर महिला ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जिंदगी कुछ और होती।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026