मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण करने की आड़ में वसूली करने वाली करने वाली ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी को जयपुर एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ड्रग इंस्पेक्टर के गिरफ्तार होने के बाद होने के बाद जहां मेडिकल के क्षेत्र में चल रही धांधली का खुलासा हुआ है। वहीं सिंधु कुमारी की ओर से जो बातें एसीबी को कही गई हैं, वो भी हैरान कर देने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ़्तार सिंधु कुमारी के पास जयपुर के 500 मेडिकल स्टोर के निरीक्षण की ज़िम्मेदारी थी। साथ ही वो हर एक स्टोर से हर महीने पांच-पांच हज़ार रुपये की वसूली करती थी।
रुपए ऊपर तक पहुंचाने की कही बात
मिली जानकारी के अनुसार जब एसीबी ने सिंधु कुमारी को पकड़ा तो वह बोली, साहब रुपए तो ऊपर तक देने होते हैं। नहीं तो तबादला बीकानेर जैसे जिले में कर दिया जाता है। पूछताछ में महिला अधिकारी ने रिश्वत राशि ड्रग कंट्रोलर तक को पहुंचाने की बात कबूली है। बिहार मूल की रहने वाली सिंधु का यह भी कहना है कि रुपए नहीं देने की एवज में अफसरों ने तबादले तक की धमकी दी थी।
मीटिंग में नहीं पहुंची, रिश्वत लेने पहुंच गई
बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी जब रिश्वत ले रही थी, तब मेडिकल विभाग में मीटिंग चल रही थी। उन्हें बुलाया जा रहा था, मगर वह रिश्वत लेने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच गईं। यह भी जानकारी मिली है कि सिंधु कुमारी के पास जयपुर के सबसे बड़े मेडिकल कारोबार बाज़ार ‘सेठी कॉलोनी’ का जिम्मा भी था। विभाग में अच्छी पैठ थी, लिहाजा इंस्पेक्टर होने के बावजूद गाड़ी और ड्राइवर जैसी सुविधाएं भी दी गई थीं। पिछली बार कोरोना में जब रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट पैदा हुआ था, तब भी उसकी पूरी जिम्मेदारी ड्रग विभाग ने ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी को ही दी थी।
ऐसे कसा गया शिकंजा
मानसरोवर निवासी परिवादी ने पिछले दिनों एसीबी में शिकायत दी थी कि ड्रग इंस्पेक्टर सिंधु कुमारी वसूली के लिए दबाव बना रही है। रुपए नहीं देने पर भारी जुर्माना लगाने और मेडिकल दुकान को सीज करने की धमकियां दे रही है। शिकायत के मुताबिक सिंधु कुमारी ने 10 हजार रुपए मांगे थे। 5 हजार रुपए लेने के दौरान एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और शुक्रवार 4 फरवरी को दूसरी किश्त के 5 हजार रुपए लेते समय एसीबी ने ड्रग इंस्पेक्ट सिंधु कुमारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत की टीम ड्रग इंस्पेक्टर के आवास की तलाशी ले रही है।
-एजेंसियां
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026