उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। महिला का नाम राम प्यारी बताया जा रहा है। वह रानीखेड़ा की रहने वाली है। महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके बेटे को गलत तरीके से फंसा रही है। जबरन उसे फर्जी मामले में जेल भेज दिया है। महिला ने अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक महिला जब बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंची थी तो वह मिट्टी के तेल से भीगी हुई थी। पुलिस के जवानों ने जैसे ही महिला को देखा तुरंत उसे पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक लिया। महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
बताया गया कि जिस वक्त महिला ने आत्मदाह की कोशिश की उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी दफ्तर में मौजूद थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वहां पहुंचे थे। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
-एजेंसियां
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026