बुलंदशहर। क्षेत्र के एक गांव में स्वजन ने एक महिला को प्रेमी युवक संग पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युवक को थाने ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। इस पर महिला ने एसडीएम कोर्ट से प्रेमी युवक की जमानत कराई और दोबारा थाने पहुंची। थाने में मौजूद पति ने महिला को घर चलने को कहा, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
इस पर पति ने आशीर्वाद देते हुए पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पत्नी अपने साथ तीन बेटियों को भी ले गई। पति का आरोप है कि पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में हुए नीले ड्रम जैसी घटना करने की धमकी देती थी। उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक राजू का विवाह दस वर्ष पूर्व जयंती देवी से हुआ था। दंपती के तीन पुत्री हैं। सात वर्षीय बड़ी पुत्री, पांच वर्षीय दूसरी व तीन वर्षीय तीसरी पुत्री हैं। ट्रक चालक राजू काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। मंगलवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी 35 वर्षीय निशांत 35 वर्षीय पत्नी के घर पहुंचा। युवक को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए स्वजन ने पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक निशांत को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया। बुधवार को युवक को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जयंती ने प्रेमी युवक की जमानत करा ली। इसके बाद महिला तीन बेटियों व प्रेमी युवक को लेकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि पति ट्रक चालक है। वह कभी-कभी गांव में आता है।
उसके पड़ोसी निशांत से करीब चार साल से अवैध संबंध है। वह प्रेमी युवक के साथ रहना चाहती है। पत्नी के थाने पहुंचने की सूचना पर ट्रक चालक पति भी थाने पहुंचा। ट्रक चालक पति ने अपनी पत्नी से वापस घर चलने की काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस पर थाना परिसर में पति ने पत्नी व प्रेमी युवक को आशीर्वाद देकर विदा कर दिया।
थाना परिसर से महिला अपनी बेटियों को लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका पति देखता ही रह गया। पति का आरोप है कि पत्नी को पहले भी समझाया था, लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरठ में नीले ड्रम जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी देती थी।
उसने अपनी व परिवार की सुरक्षा के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल अभी तलाक की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहसिन अहमद का कहना है कि महिला के परिजन की सूचना पर पुलिस युवक को थाने लेकर आई थी। उसका शांति भंग में चालान किया गया था। इसके बाद की युवक की एसडीएम कोर्ट से जमानत हो गई थी। युवक के महिला के साथ जाने की जानकारी नहीं है।
-साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026