बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा नया कोई जानने के लिए फैंस बेहद एक्साइटिड रहते हैं। हाल में ही किंग खान से जुड़ी एक नई चीज उनके चाहने वालों ने नोट की है। ट्विटर पर फैंस शाहरुख खान के घर मन्नत को लेकर लगातार बात कर रहे थे। उनके घर से जुड़ा ये नया अपडेट था जिसकी ट्विटर पर इतनी गपशप हुई कि शाहरुख खान और मन्नत जैसे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या वजह है कि शाहरुख खान का मन्नत एक बार फिर चर्चा में आ गया।
इस कारण शाहरुख खान का मन्नत की हो रही चर्चा
सोशल मीडिया पर फैंस ने मन्नत नेमप्लेट की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने नोटिस किया कि एक बार फिर शाहरुख खान और गौरी खान ने अपने घर मन्नत नेमप्लेट को डिजाइन करवाया है। उन्होंने इस बार नए और आकर्षित तरीके से मन्नत का नाम घर के आगे लिखा है।
मन्नत के नेम प्लेट का नया डिजाइन
फैंस ने शाहरुख खान के मन्नत के चार नेमप्लेट की तस्वीरें शेयर की। आखिरी चार इस घर में अलग अलग डिजाइन दिख रहा है। लेकिन इस बार किंग खान ने नए और डिजाइनर तरीके से मन्नत लिखवाया है। हर अक्षर एक के नीचे एक लगा है। जिसे कांच में छापा गया है।
शाहरुख खान की नई फिल्म का ऐलान
हाल में ही शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम हैं डंकी। ये डॉन्की फ्लाइट कॉन्सैप्ट पर बनने वाली फिल्म है जिसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू और शाहरुख खान की जोड़ी नजर आएगी।
-एजेंसियां
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026