सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो बाइक सवार युवक राह चलते साइकिल सवार बुजुर्ग के चेहरे पर स्प्रे डालता नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है।
वीडियो में बाइक सवार युवक नजर आ जो रील भी बना रहा है। बाइक सवार युवक साईकिल सवार बुजुर्ग के पास जैसे ही पहुंचता है उसके चेहरे पर स्प्रे डाल देता है। बुजुर्ग के पूरे चेहरे पर स्प्रे करने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार गए। स्प्रे से बुजुर्ग का पूरा चेहरा बुरी तरह से ढक जाता है।
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान यूजर्स बाइक सवार युवकों की इस हरकत पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कितने नीच लोग हैं इस दुनिया में, ऐसे ही लोगों के लिए यूपी पुलिस को ऑपरेशन लंगड़ा शुरू करना चाहिए।
एक ने लिखा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्या पुलिस को इस घटना के बारे में और जानकारी मिली है या फिर कोई कार्रवाई हुई है? एक ने लिखा कि रील देखते देखते युवाओं का दिमाग घास चरने चला गया है। शर्म नाम की चीज रही नहीं है।
साभार सहित
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026