आगरा: जिले में एक बार फिर छुट्टा सांडों का आतंक देखने के मिला। शनिवार की शाम लड़ते-लड़ते दो सांडों ने मोमोज की दुकान को पलट दी। इससे कढ़ाई पर चढ़ा गर्म तेल बुजुर्ग सहित दो मासूम बच्चों के ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना जगनेर कस्बा के मुख्य चौराहे की है। यहां एक युवक मोमोज बेचता रहा था। शनिवार शाम करीब छह बजे दुकान के आगे दो सांड लड़ने लगे। वह लड़ते-लड़ते दुकान की तरफ आ गए। देखते ही देखते दुकान में घुस गए। उनके धक्के से ढकेल पलट गई। इससे कढ़ाई में रखा गर्म तेल फैल गया। खौलता तेल पास खड़े भोला (6) विजया (8) रामस्वरूप 60 के ऊपर गिर गया। तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण तीनों को निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026