आगरा : यूपी (UP) के आगरा जिले में बुधवार की दोपहर 12:45 बजे ताजमहल घूमने आए 76 वर्षीय पर्यटक राजाराम को हार्ट अटैक हुआ। सेंट्रल टैंक के पास अचानक वह गिर पड़े। सीआईएसएफ (CISF) जवान ने देखा तो वह भागकर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को सीपीआर देकर उनकी जान बचा ली। जवान द्वारा पर्यटक को सीपीआर (CPR) देने का लाइव वीडियो सामने आया है।
वहीं मौजूद पर्यटकों में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते ही यह वीडियो वायरल हो गया। लोग सीआईएसएफ जवान के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। इसके बाद बुजुर्ग को एंबुलेंस से आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि बीमार पर्यटक का बेटा नेवी में तैनात है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026