WhatsApp यूजर्स के लिए सोशल मीडिया कंपनी एक नया फीचर ला रही है, स्टेटस पर वीडियो के साथ ही टेक्स्ट लगाने के बाद अब यूजर्स एक नए फॉर्मैट में स्टेटस पोस्ट कर पाएंगे.
WhatsApp को बेहतर बनाने के लिए कंपनी थोड़े-थोड़े अंतराल पर नए फीचर्स को अपडेट करती रहती है. इन फीचर्स का मकसद ऐप को यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म बनाना है साथ ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स से जुड़ना है. अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते आए हैं तो आपने इसके स्टेटस फीचर को भी जरूर यूज किया होगा लेकिन इसमें आप वीडियो और टेक्स्ट ही अपडेट कर सकते हैं. हालांकि अब इसमें एक बड़ा बदलाव होने वाला है. अब यूजर्स को स्टेटस अपडेट करने के लिए एक नया ऑप्शन मिलेगा.
ऑडियो को स्टेटस पर लगा पाएंगे यूजर्स
जैसा कि हमने आपको बताया कि अब तक WhatsApp यूजर्स अपने स्टेटस में सिर्फ टेक्स्ट और वीडियो और फोटो ही लगा पाते थे लेकिन अब इसमें एक नया फॉर्मैट भी शामिल किया गया है जो ऑडियो है. इसका मतलब ये हुआ कि अब यूजर्स WhatsApp पर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट के साथ ऑडियो भी इस्तेमाल कर पाएंगे. ये फीचर हाल ही में स्पॉट किया गया है और टेस्टिंग मोड में है लेकिन जल्द ही ये आपको ऐप पर देखने को मिल सकता है. इस फीचर को iOS वर्जन पर स्पॉट किया गया है और यूजर्स 30 सेकेंड का ऑडियो अपने स्टेटस पर लगा पाएंगे. इस फीचर को WABetaInfo ने स्पॉट किया है.
आपको बता दें कि इस फीचर का इस्तेमाल करके अब यूजर्स कम समय में ही महज अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके ही Status अपडेट कर पाएंगे. इस स्टेटस को हर कोई सुन सकता है जिसे स्टेटस पर हाइड नहीं किया गया है. यह पूरी तरह से ओरिजिनल रहेगा क्योंकि आप इसे अपनी आवाज में ही रिकॉर्ड करेंगे. हालांकि यूजर्स सिर्फ 30 सेकेण्ड का ही स्टेटस लगा सकते हैं ऐसे में यूजर्स को इतने ही समय का स्टेटस बनाना है और इसका इस्तेमाल करना है.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026