कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले भरवारी में द्वारपूजा के दौरान डीजे में 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से दो बरातियों समेत डीजे संचालक की मौत हो गई। घटना से बरात में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार बीती रात लगभग 11.30 बजे नगर के वॉर्ड नंबर सात रामनगर के उसरापर में कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव से बारात आई थी। रात में द्वारपूजा के दौरान 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन करेंट डीजे में उतर गया। इसकी चपेट में आने से दो बरातियों समेत डीजे संचालक गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अफरातफरी मच गई।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026