यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें कभी-कभी तेज धूप हो जाती है और कभी-कभी बादलों के आवाजाही से उमस की स्थिति बनी रह रही है। लेकिन सुबह और शाम के वक्त चल रही हवा से लोगों को गर्मी व उमस से कुछ हद राहत मिल रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में भी मौसम मिजाज बदलने वाला है।
दरअसल, पिछले दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। अब इसके कारण यूपी में भी आंधी, तूफान, बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार दो दिनों के लिए चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिस्टम बन रहा है। इस दौरान यूपी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार और सोमवार दो दिन 14 और 15 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पश्चिमी यूपी के जिले सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, जालौन, औरैया, झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिन में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान ओलावृष्टि हो सकती है।
-एजेंसी
- मासूम हत्याकांड: आरोपी के एनकाउंटर के बाद आगरा में ‘हाईवोल्टेज’ हंगामा: ‘कातिल का चेहरा दिखाओ’ की मांग पर सड़क पर उतरे लोग, ताजगंज में तनाव - March 28, 2026
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026