होली और जुमे की नमाज को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। रघुराज सिंह ने कहा कि सफेद टोपी वाले अगर नमाज के लिए घर से निकलें तो तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें। मंत्री का यह टिप्पणी मंगलवार को एक टीवी चैनल पर की।
दरअसल, इस बार होली का पर्व और जुमे एक ही दिन 14 मार्च को पड़ रहा है। ऐसे में जुमे की नमाज के समय को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ। इस विवाद को लेकर यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है और महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें, वरना घर पर ही नमाज पढ़ें।
राज्यमंत्री ने आगे कहा कि तिरपाल का हिजाब पहनने से उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे, क्योंकि होली साल में एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। इसके अलावा, रघुराज सिंह ने एएमयू में राम मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर की और कहा कि जब एएमयू में राम मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे।
-साभार सहित
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026