महान गायिका के रूप में प्रसिद्ध लता मंगेशकर के निधन पर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां ने शोक प्रकट किया है.
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक बहुत ही दुखद दिन और हम सभी के लिए, उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी क्षति,आपका योगदान हमेशा ज़िंदा रहेगा. परिवार और दुनियाभर में उनके सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
अभिनेता मनोज वाजपेयी ने लिखा,‘संगीत की दुनिया का एक सुनहरा युग वास्तव में समाप्त हो गया है. लता जी आपको हममें से लाखों और हमारे बाद आने वाली पीढ़ियां भी याद करेंगीं.’
अभिनेता आदिल हुसैन ने ट्विट किया, “लता जी के प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और उन लाखों लोगों के लिए जो आज शोक में डूबे हैं, जिन्होंने हमें अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर दिया. आपकी आत्मा को शांति मिले लता जी, जल्दी ही आपको गीतों को हम यहाँ-वहाँ सुनेंगे.”
ऑस्कर्स विजेता संगीतकार एआर रहमान ने लता मांगेश्कर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है,‘प्यार, सम्मान और प्रार्थना’
अभिनेता धमेंद्र ने लता मांगेश्कर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,‘ सारा संसार दु:खी है.विश्वास नहीं होता कि आप हमें छोड़कर चली गईं. हम आपको याद करेंगे लता जी, आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना.’
एमएस सुब्बुलक्ष्मी के साथ लता मांगेश्कर की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने लिखा,‘द हिंदू के आर्काइव की ये शानादर तस्वीर, दो किंवदंतियाँ, दो अमर लोग- लता मंगेशकर और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी.’
-एजेंसियां
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026