फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का पहला रिव्यू सामने आ गया है। जी हां, इस महीने रिलीज होने वाली जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टाररर ‘आरआरआर’ (RRR) कैसी है, इसे लेकर एक क्रिटिक का रिव्यू सामने आया है। इसमें फिल्म समीक्षक ने दावा किया है कि ‘आरआरआर’ को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। बता दें ‘आरआरआर’ की टीम प्रमोशन में जुट चुकी है। हाल में ही दिल्ली में ‘आरआरआर’ की टीम को सपोर्ट करने आमिर खान भी पहुंचे थे।
खुद को यूके, यूएई और भारत का फिल्म और फैशन क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू ने ‘आरआरआर’ का रिव्यू किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘आरआरआर’ को लेकर बताया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर सकती है?
उन्होंने लिखा, ‘आरआरआर’ आपको गर्व महसूस करवाती है कि कैसे भारतीय फिल्ममेकर ने एक बड़े सपने को स्क्रीन पर साकार करने का हौसला दिखाया है। आज के समय में हम इसे बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर कहेंगे, लेकिन भविष्य में ये एक क्लासिक फिल्म साबित होगी। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने ‘आरआरआर’ में करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। बहुत ही शानदार जोड़ी दोनों की लगी है। ‘आरआरआर’ में अजय देवगन एक सरप्राइज पैकेज मालूम पड़ते हैं।
आग लगा देगी आरआरआर
उमैर संधू ने ये भी कहा कि जूनियर एनटीआर आरआरआर की जान हैं तो वहीं रामचरण ने शानदार काम किया। आग लगा दी दोनों ने। अब इस ‘आरआरआर’ रिएक्शन पर यकीन किया जाए तो ‘आरआरआर’ बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। ऐसा करना एसएस राजामौली के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। बाहुबली जैसी फिल्में से भी उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए थे।
कब रिलीज हो रही है आरआरआर
बता दें आरआरआर 25 मार्च को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म सबसे मंहगी साबित हो सकती है। इसका करीब 400 करोड़ का बजट है। इस बार एसएस राजामौली ने बाहुबली का भी रिकॉर्ड बजट के मामले में तोड़ दिया है।
-एजेंसियां
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026