फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की टीम जोरों-शोरों से फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने फिल्म में अपने यानी ‘मंजुलिका’ के किरदार को लेकर बात की। विद्या बालन ने बताया कि फिल्म में इस बार मंजुलिका का अंदाज एकदम बदलने वाला है।
‘भूल भुलैया 3’ में ऐसा होगा विद्या बालन का किरदार
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अपने किरदार के बारे में विद्या बालन ने कहा, “यह एक अलग वक्त है और मैं भी अलग हूं मेरा किरदार एक जैसा हो सकता है, लेकिन यह पहले से अलग है।” उन्होंने बताया कि फिल्म के तीसरे भाग में लोगों को मजा आने वाला है, क्योंकि यह अलग तरह की फिल्म होने वाली है।
‘भूल भुलैया 3’ में नहीं खलेगी मंजुलिका की कमी
17 साल पहले आई अक्षय कुमार की ‘भूल भुलैया’ में विद्या बालन ने ‘मंजुलिका’ का रोल प्ले किया था। साल 2022 में आए इसके दूसरे पार्ट में स्टार कास्ट ही बदल गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, लेकिन हर किसी को विद्या उर्फ मंजुलिका की कमी खल रही थी। अब तीसरे पार्ट में फिर से उनकी एंट्री हो गई है।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026