Bhopal, Madhya Pradesh, India. मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (Vidhan sabha by election in MP) में अथक परिश्रम के चलते राष्ट्रीय वंचित पार्टी के (Rashtriya vanchit party) राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव (National President sushil kumar Yadav) अस्वस्थ हो गए हैं। चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसके बाद सुशील कुमार यादव ने कहा कि वे चुनाव में सहयोग करने वालों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं आ पा रहे हैं।
बिकाऊ विधायकों से लोग उकताए
राष्ट्रीय वंचित पार्टी ने 17 सीटों पर दमदारी के साथ चुनाव लड़ा है। चुनाव परिणाम 10 नवम्बर, 2020 को आएगा। श्री यादव का कहना है कि परिणाम जो भी हो, लेकिन राष्ट्रीय वंचित पार्टी ने विश्वास दिला दिया है कि सदैव जनता के साथ है। इस बार वंचित प्रत्याशियों और वंचित जनता ने धनबल और बाहुबल से मुकाबला किया है। भरपूर किया है। यही कारण है कि पहली बार वंचित लोग एकजुट हुए। राजनीतिक दलों के झूठे वादों और बिकाऊ विधायकों से लोग उकता चुके हैं। परिवर्तन चाहते हैं।
वंचितों तक नहीं पहुंची कोई भी सरकार
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान यह देखने आया कि आज भी लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। इससे यह निष्कर्ष निकला है कि सरकार किसी भी राजनीतिक दल की हो, वंचितों को कोई लाभ नहीं है। जब तक वंचित वर्ग का प्रत्याशी सरकार में नहीं आएगा, तब तक उत्थान नहीं हो सकता है। ऐसे दर्जनों गांव हैं, जहां आज तक कोई मंत्री नहीं गया है।
‘वंचितों की सरकार’ का सपना
श्री यादव ने कहा कि वे सबसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर आभार प्रकट करना चाहते थे, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ रहे हैं। चुनाव में सहयोग के लिए सबका आभार प्रकट करते हैं। आशा करते हैं कि राष्ट्रीय वंचित पार्टी को इसी तरह से प्यार और समर्थन मिलता रहेगा। हम ‘वंचितों की सरकार’ का सपना देख रहे हैं। हमें विश्वास है कि हमारा सपना जरूर पूरा होगा। वंचितों के सैलाब को कोई रोक नहीं पाएगा। हम कामयाब जरूर होंगे।
- डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को हिंदी गौरव और राजे को इतिहास शिरोमणि सम्मान - April 24, 2025
- आगरा में कवि शीलेंद्र वशिष्ठ और वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर भानु प्रताप सिंह समेत 10 विभूतियां सम्मानित - March 23, 2025
- हिंदी से न्याय अभियान: देशभर से अब तक पौने दो करोड़ हस्ताक्षर - September 28, 2024