राष्ट्रपति चुनाव के ऐलान के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। ऐसे में उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले चुनाव कराना जरूरी था।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई होगी।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मदतान की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?
राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस चुनाव मनोनीत सांसद भी अपना वोट डाल सकते हैं। इस तरह से देखें तो इस चुनाव में राज्यसभा के चुने हुए 233 सदस्य और 12 मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के 543 चुने हुए सदस्य और दो मनोनीत सदस्य वोट करते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा नहीं होता है। उसमें दोनों सदन के सदस्य के साथ-साथ विधायक भी वोट करते हैं।
-एजेंसियां
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026