Veeir Chaudary को मिला ‘सेवा शिरोमणि सम्मान’, अभिनय संग सेवा की मिसाल

ENTERTAINMENT

21 साल का फिल्मी सफर, 15 साल से बुजुर्गों, जरूरतमंदों और बेजुबानों की सेवा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 21 वर्षों से Actor और Producer के रूप में काम कर रहे Veeir Chaudary की पहचान अब केवल मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं है। पिछले 15 वर्षों से वह लगातार मानवता, जीव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों से जुड़े हुए हैं। व्यस्त फिल्मी जीवन के बावजूद समाज के लिए समय निकालना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।

Veeir Chaudary लंबे समय से गायों की सेवा और बेजुबान जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था करते रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना, भूखे लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराना और वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करना भी उनके सेवा कार्यों में शामिल रहा है।

उनका हालिया वृद्धाश्रम दौरा भी बेहद भावुक रहा। Veeir ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए खाने-पीने का सामान पहुंचाया और उनके लिए अच्छा भोजन बनवाने की व्यवस्था की। उन्होंने वहां केवल सामान देकर लौटने के बजाय बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके जीवन के बारे में जाना।

वहां मौजूद बुजुर्गों ने Veeir के प्रति अपना प्यार और अपनापन जाहिर करते हुए कहा कि “आप हमेशा आते हो, ऐसा लगता है हमारा बच्चा हमसे मिलने आया है।” यह सुनकर माहौल भावुक हो गया। Veeir ने भी उन्हें अपनेपन का एहसास कराते हुए कहा— “आपका बच्चा हूं।”

इस दौरान बुजुर्गों ने तालियां बजाकर Veeir का सम्मान किया। उनके लिए यह पल किसी पुरस्कार से कम नहीं था। इसी सेवा भावना और सामाजिक योगदान के लिए Veeir Chaudary को ‘सेवा शिरोमणि सम्मान’ से नवाजा गया।

Veeir का मानना है कि समाजसेवा दिखावे के लिए नहीं बल्कि जरूरत के समय किसी के साथ खड़े होने का नाम है। उनका संदेश स्पष्ट है— “मेरे लिए Humanity First है। जहां मेरी जरूरत लगेगी, चाहे वो जानवर हो या इंसान, मुझसे जितना होगा मैं करूंगा।”

21 वर्षों के फिल्मी सफर और 15 वर्षों की सेवा यात्रा को साथ लेकर Veeir Chaudary आज मनोरंजन के साथ मानवता की एक ऐसी कहानी भी लिख रहे हैं, जिसमें प्रसिद्धि से ज्यादा महत्व इंसानियत का है।

Dr. Bhanu Pratap Singh