ज्योतिषीय विश्लेषण एवम भविष्यवाणियों के लिए समर्पित संस्था वैदिक सूत्रम मना रहा रजत जयंती

Horoscope

ज्योतिषीय विश्लेषण एवम भविष्यवाणियों के लिए समर्पित संस्था वैदिक सूत्रम मना रहा रजत जयंत

आगरा: वैदिक सूत्रम चेयरमैन विश्वविख्यात ख्याति प्राप्त एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम ने आगरा दयालबाग स्थित संस्था के कैम्प कार्यालय टैगोर नगर जैन मंदिर के सामने “वैदिक सूत्रम” के 11 अप्रैल को 25 वें स्थापना दिवस पर संस्था की संस्थापिका प्रमुख समाज सेवी योग-गुरु दिवंगत श्रीमती दिनेशवती गौतम एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य समाज सेवी दिवंगत सत्य प्रकाश गौतम को याद करते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम ने “वैदिक सूत्रम” रिसर्च संस्था के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि “वैदिक सूत्रम” वैदिक हिन्दू ज्योतिषीय विश्लेषण एवम ब्रह्माण्ड में ग्रहों के सकारात्मक और नकारात्मक गोचरीय परिवर्तनों के कारण उनके परिणामस्वरूप संसार में घटित होने वाले घटनाक्रमों की भविष्यवाणियों के लिए पूरी तरह 11 अप्रैल 2000 से समर्पित है क्योंकि वैदिक हिन्दू ज्योतिष में सटीक ज्योतिषीय विश्लेषणात्मक परिणामों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इस वैदिक विज्ञान ने संसार में मानव प्रजातियों को सकारात्मक दिशा निर्देशन देने में पौराणिक काल से एक उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का बहुत अच्छा कार्य किया है।

पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि संसार में एक ही चीज है जो प्राण वायु का काम करती है और वह है आने वाले भविष्य के प्रति एक सकारात्मक आशा की किरण, वैदिक हिन्दू ज्योतिषीय विश्लेषणात्मक परिणाम निराशावादी व्यक्तियों में एक आशा की किरण जगाता है। जन्मकुंडली विज्ञान भारतीय वैदिक हिन्दू ज्योतिष का सबसे महत्वपूर्ण विज्ञान है, क्योंकि जन्मकुंडली से कोई भी ज्ञानवान शख्स पूरे ब्रह्मांड के एक विस्तृत स्पेक्ट्रम को इस दैवीय विज्ञान के माध्यम से देख सकता है, और इस ज्ञान से वैदिक विश्लेषण के रहस्यमयी महत्व को पूरी तरह जाना जा सकता है और इस रहस्य को जानने वाले व्यक्ति का दृष्टिकोण पूर्ण रूप से सार्वभौमिक बन जाता है। इसलिए इसकी वर्तमान युग में विशेष आवश्यकता और महत्व को समझते हुए हमने “वैदिक सूत्रम” नाम से अपने संगठन की भारत में 11 अप्रैल 2000 में स्थापना की। जिसके माध्यम से उनके द्वारा अप्रैल 2000 के बाद मई 2024 तक सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर राजनैतिक एवं देश विदेश के विभिन्न घटनाक्रमों के संदर्भ में भविष्यवाणियां राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से की हैं, जो कि दिव्य कृपा से 100 फीसदी सत्य साबित हुई, कुल मिलाकर उनके द्वारा की गई अधिकांशत भविष्यवाणियां पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से की गईं जो कि भारत के राष्ट्रीय और विश्व के अंतराष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित हुईं हैं, राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में प्रमुखता से विभिन्न समाचार पत्रों एवं वेब न्यूज पोर्टल पर उनकी सत्य साबित हुई भविष्यवाणियों के संदर्भ में उल्लेख है। जिसको गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित गौतम ने बताया कि इस ब्रह्मांड में वैदिक हिन्दू ज्योतिष एक विज्ञान है, यह हमारी पृथ्वी की जीवित चीजों पर, विशेष रूप से मानव जीवन पर सौर धाराओं के प्रभाव को जानने और समझने का रहस्यमयी विज्ञान एवम ज्ञान की शक्ति है, और ज्योतिष विज्ञान रहस्यों से भरे उस वास्तविक सत्य के ताले को खोलने की सबसे बड़ी चाभी है। वैदिक हिन्दू ज्योतिष व्यक्ति की क्षमताओं, और सीमाओं को पूरी तरह इंगित करता है।

वैदिक सूत्रम रिसर्च संस्था की प्रबंधक वास्तुविद श्रीमती निधि शर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार से कोई भी व्यक्ति प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक टैगोर नगर जैन मंदिर के सामने स्थित संस्था के कैम्प कार्यालय पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रमोद गौतम से व्यक्तिगत रूप से उनके व्यक्तिगत व्हाट्सएप मोबाइल 8899626767 पर प्रत्येक शुक्रवार को केवल सन्देश के रूप में अपॉइंटमेंट लेकर ज्योतिष एवम वास्तु से सम्बंधित व्यक्तिगत समस्या का उचित मार्गदर्शन निशुल्क प्राप्त करने के लिए, व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल सकते हैं, व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से किसी भी प्रकार की सलाह नहीं दी जाएगी केवल व्यक्तिगत मुलाकात के बाद ही व्यक्तिगत समस्याओं का उचित मार्गदर्शन एवम समस्याओं के समाधान का सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh