आगरा। बच्चों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। ऐसे में समय पर टीकाकरण कराना बहुत ज़रूरी है और इसके लिए टीकाकरण के पश्चात दिए जाने वाले चार संदेशों पर अभिभावकों को विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्रकाश नगर निवासी अर्चना बताती है कि उनका एक वर्ष का बेटा है। उन्होंने जन्म के बाद से ही अपने बच्चे का पूरा टीकाकरण समय से कराया है। समय-समय पर सुनीता आशा कार्यकर्ता, सुदामा एएनएम दीदी, यूनिसेफ की बीएमसी शाहिना परवीन द्वारा टीकाकरण से संबंधित संदेशों के बारें में बताया गया। टीकाकरण कार्ड को संभाल के रखने के लिए बोला गया, जिससे बच्चे को सही समय पर टीका लग जाए। उनके बच्चे को खसरे का टीका भी लग चुका है। वह बताती है कि बाकी टीके भी वह समय पर लगवा लेंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराने पश्चात दिए जाने वाले चार संदेशों का ध्यान रखना चाहिए। पहला, बच्चे को कौन-सा टीका दिया गया है और यह किस बीमारी से बचाता है। दूसरा, अगले टीकाकरण के लिए के लिए कब और कहां आना है। तीसरा मामूली साइड इफेक्ट्स क्या हैं और उनके साथ कैसे निपटें। चौथा, टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखना है और अगले टीकाकरण पर इसे लाना है। डॉ. वर्मन ने बताया कि इन चार संदेशों का ध्यान रखेंगे तो न कोई टीका छूटेगा और न ही कोई परेशानी होगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए शून्य से सात साल तक टीकाकरण किया जाता है। हर मां चाहती है कि उसके बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे, इसलिए शुरू से ही उसके टीकाकरण पर ध्यान देना ज़रूरी है।
- पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को लेकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन का बयान, कहा- राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम है यह कार्यक्रम - September 27, 2026
- यूपी में भारी बारिश का तांडव: 72 घंटे की मूसलाधार बारिश से 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर और कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी - September 27, 2026
- आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और ‘वोट चोरी’ की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच - September 27, 2026