लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि, 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश ने अपना पहला स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया। आज हम सातवें स्थापना दिवस से जुड़ रहे हैं। सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सप्तपुरी में से एक अयोध्या धाम में भगवान राम 500 वर्षों के बाद स्वयं विराजमान हुए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में सारी खूबियां होने के बावजूद पहचान का संकट था। पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने कहा था कि हर राज्य का स्थापना दिवस होता है। यूपी का भी मनाया जाना चाहिए। 24 जनवरी 2018 को प्रदेश का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। आज हम सातवां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके साथ ही कहा, प्रदेश का स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026