पश्चिमी ख़ुफिया अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका तेज़ होती जा रही है. इस बीच अमेरिका यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने दूतावास को ख़ाली करने की तैयारी में है.
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उनका विदेश मंत्रालय रूसी हमले की बढ़ती आशंका के बीच शनिवार को कीव स्थित अपने दूतावास से सभी अधिकारियों को बुलाने की ऐलान कर सकता है.
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय कीव स्थित दूतावास के कर्मचारियों के परिवारों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कह चुका है. हालांकि, अमेरिका ने अपने ग़ैर-ज़रूरी कर्मियों से कहा था कि वे यूक्रेन में रहने या न रहने का फ़ैसला अपनी मर्ज़ी से कर सकते हैं.
पहचान ज़ाहिर न करने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि एक सीमित संख्या में अमेरिकी राजदूतों को यूक्रेन के सुदूर पश्चिमी इलाक़े में रहने के लिए भेजा जा सकता है. ये इलाक़ा पोलैंड से सटा हुआ है, जो कि नेटो का सदस्य है. अमेरिका ऐसा इसलिए कर सकता है ताकि यूक्रेन में उसकी कूटनीतिक उपस्थिति बनी रहे.
इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा कर दी है कि वो अपने 3000 अतिरिक्त सैनिकों को पोलैंड भेज रहा है. रूसी हमले का सामना करने के लिए पोलैंड में पहले ही 1700 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं.
-एजेंसियां
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026